Assam Board 12th Result 2024 Kaise Check Karen :- असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा कुछ समय पहले ही Assam Board 12th Exam 2024 का आयोजन किया गया था। जिसमें 12वीं कक्षा के 2,80,216 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था। असम बोर्ड की इन परीक्षार्थियों में सर्वाधिक संख्या 2,06,467 कला वर्ग से आने वाले परीक्षार्थियों की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद विज्ञान वर्ग के कुल 54,287 परीक्षार्थी और वाणिज्य वर्ग के 17,582 के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नीचे के लेख में हम Assam Board 12th Result 2024 के बारे में डीटेल में बात करेंगे। असम बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 23 मार्च 2024 को समाप्त हो गई थी।
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लाखों में होने के कारण 300 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों का भी निर्माण किया गया था। असम बोर्ड के द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को समाप्त हुए एक महीने से भी अधिक समय बीत जाने के कारण परीक्षार्थियों के सब्र टूटता हुआ नजर आ रहा है, और वे असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कि जल्द से जल्द घोषणा करने की मांग करते हुए देखे जा रहे हैं।
Assam Board 12th Result 2024: Overview
बोर्ड का नाम | असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) |
एग्जाम का नाम | असम हायर सेकेंडरी एग्जाम 2024 |
एग्जाम तिथि | 12 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक |
रिजल्ट का नाम | एएचएसईसी एचएस रिजल्ट 2024 |
रिजल्ट तिथि | जल्द |
रिजल्ट जारी करने का तरीका | ऑनलाइन |
एएचएसईसी एचएस रिजल्ट 2024 का वेबसाइट | ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org |
Assam Board 12th Result 2024 Release Date
हमारे देश के सभी शिक्षा परिषदों के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जाता है। इन परीक्षाओं के समाप्त हो जाने के पश्चात दोनों ही कक्षाओं का परिणाम भी एक साथ ही घोषित किया जाता है, किंतु असम बोर्ड के द्वारा दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों का रिजल्ट की घोषणा अलग-अलग तिथियो पर की जाती हैं।
इसीलिए असम दसवीं कक्षा रिजल्ट 2024 की घोषणा 20 अप्रैल 2024 को ही कर दी गई थी। किंतु अभी तक असम 12वीं कक्षा रिजल्ट 2024 की घोषणा नहीं की गई है। परंतु हाल ही में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है, कि असम बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा 20 मई के आसपास की जा सकती है, किंतु परिणाम तिथि से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना असम बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जारी नहीं की गई है।
Assam Board 12th Result 2024 New Update
असम के माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की गई 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन लगभग 10 दिनों के अंतराल पर समाप्त हुआ था। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा के 15 से 20 दिनों के बाद ही 12वीं कक्षा के परिणाम की भी घोषणा की जा सकती है।
Assam Board 12th Result 2024 Ko Kaise Check Karen?
- असम बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 को जांचने के लिए सबसे पहले आपको असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको 12वीं कक्षा वाले रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी जन्मतिथि, रोल नंबर जैसी आवश्यक जानकारियो को दर्ज करके सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर देखने को मिल जाएगा। इस प्रकार आप लोग अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 को SMS से कैसे चेक करें?
जानकारी के लिए बता दें कि अब आप लोग असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 को SMS के जरिए भी जांच सकते हैं। आपको भी पता होगा कि रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ज्यादातर विद्यार्थी अपने रिजल्ट को चेक करना चाहते हैं। जिसके कारण अफिशल वेबसाईट का सर्वर भी स्लो हो जाता है और छात्रों को रिजल्ट चेक करने में समस्या होती है। अतः अब आप लोग SMS के जरिए भी Assam Board 12th Result 2024 को चेक कर सकते हैं। आइए हम इसके प्रोसेस के बारे में डीटेल मे जानते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में SMS वाले Application को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको नए SMS करने के लिए ASSAM12+[Roll Number] लिखना होगा।
- और इस SMS को 56263 पर भेजना होगा।
- कुछ देर बाद आप सभी का रिजल्ट SMS वाले Application में मैसेज के रूप में आ जाएगा।
Assam Board 12th Result 2024: Links
Conclusion – (Assam Board 12th Result 2024)
दोस्तों आज हमने अपने इस लेख में असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषणा तिथि, Assam Board 12th Result 2024 New Update, Assam Board 12th Result 2024 Kaise Check Karen इत्यादि जैसी अनेक जानकारिया प्रस्तुत की है। अगर आपको ये जानकारियां लाभदायक लगे, तो इसे अपने कक्षा संबंधी मित्रों और संबंधियों के साथ साझा करना ना भूले।
Assam Board 12th Result 2024: FAQ’s
Q. असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा तिथि क्या है?
असम बोर्ड के द्वारा 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा 10 से 20 मई के आसपास की जा सकती है।
Q. असम बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन कब पूरा होगा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि असम बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
Q. क्या असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को ऑफलाइन माध्यम के अलावा भी चेक कर सकते हैं?
असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की जांच एसएमएस के द्वारा भी की जा सकती है।