Gold Price Today: 2024 के बजट जारी होने से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब ₹6000 की गिरावट आई है। जहां सोना पहले 75000 प्रति 10 ग्राम था वह फिसल कर अब 69000 के नीचे आ गया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोना और भी सस्ता हो सकता है?
क्या 24 कैरेट गोल्ड का रेट 65000 के नीचे भी आ सकता है? क्या यह सही समय है सोना खरीदने का या त्योहार तक इंतजार किया जाए। लोग जानने के लिए उत्सुक है कि एक हफ्ते में सोने में इतनी ज्यादा गिरावट कैसे आ गई? क्या कारण हो सकते हैं इसके? आइए Gold Price Today के बारे में जानते हैं।

Gold Price Today” सोना के भाव में आई तेजी से गिरावट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को बजट पेश किया जिसमें उन्होंने कस्टम ड्यूटी में लगने वाले 15% टैक्स को घटकर 6% कर दिया यही वह कारण है जिसकी वजह से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
आपको बता दे की सोना एक हफ्ते में ₹6000 कम हो गया है और चांदी की बात करें तो वह ₹10000 की गिरावट पर है। चीन में सोने की मांग में कमी आने की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों पर असर दिखाई दे रहा है। सिर्फ घरेलू बाजारों में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतें कुछ दिनों से गिर रही है।
घरेलू बाजार में ज्यादा आई गिरावट
इस सावन के महीने में सोने की कीमतों में गिरावट आने की ऐसे लोगों की चांदी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी में गिरावट देखी जा रही है। इसका कारण चीन में सोने की मांग गिरावट है। अब तक सोना एक सप्ताह में 4.50 प्रतिशत सस्ता हो चुका है
अगस्त की जगह जुलाई में ही गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी में आई ते की तेजी
सोने चांदी में आई इस गिरावट के कारण ज्वेलरी की खरीदी भी तेज हो गई है। सोनारो का कहना है कि अगस्त महीने में लोग शादी-बिहा के लिए गहने खरीदते थे लेकिन अब सोने चांदी में गिरावट के कारण लोग जुलाई से ही सोने चांदी की खरीदी करने लगे हैं।
प्रमुख शहरों में सोने चांदी के भाव
मुंबई: 24 कैरेट सोना 69000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84500 प्रति किलोग्राम
कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹69000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84440 रुपए प्रति किलोग्राम
दिल्ली: 24 कैरेट सोना 69150 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84500 प्रति किलोग्राम
चेन्नई: 24 कैरेट सोना 17530 प्रति 10 ग्राम और चांदी 79000 प्रति किलोग्राम
क्या गोल्ड खरीदने का है बेस्ट टाइम ?
MCX पर सोने अब भी 66300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और भारत में कस्टम ड्यूटी की कटौती को माना जा रहा है।
सोने चांदी की कीमतों में आई इससे भारी गिरावट के कारण बाजार में ज्वेलरी की खरीदारी काफी जोरों शोरों से चल रही है। अगर आप भी सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए उचित है क्योंकि फिर कब आपको इतने सस्ते दामों में सोना देखने को मिलेगा इसकी कोई उम्मीद नहीं।